समीक्षण ध्यान केन्द्र

समीक्षण ध्यान केन्द्र की स्थापना सन 2002 में की गई। जहाँ 10 पुरूषों व 10 महिलाओं के लिये अलग-अलग रहने की उत्तम सुविधा है। यह समीक्षण ध्यान केन्द्र व्यक्तित्व निखार, मानसिक शान्ति, वृति संसोधन को प्रेरित करता है। आचार्य श्री नानेश ने लम्बे समय तक समीक्षण ध्यान की साधना कर समाज को आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु महत्वपूर्ण अवदान प्रदान किया। ट्रस्ट इस उपलब्धि के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। समीक्षण ध्यान केन्द्र में प्रत्येक माह 2 शिविरों का आयोजन पहले व तीसरे रविवार को किया जाता है। प्रत्येक शिविर 7 दिवस का होता है, जिसके अन्तर्गत समीक्षण ध्यान केन्द्र में पूर्ण मौन व्रत के साथ ध्यान, योग, प्राणायाम, अध्यन एवं स्वाध्याय की सुन्दर व्यवस्था है। आवास एवं भोजन व्यवस्था है। आवास एवं भोजन व्यवस्था निःशुल्क है। सितंबर 2020 तक 359 शिविरों में 3022 साधक एवं 1918 साधिकाओं कुल 4940   साधक-साधिकाओं ने समीक्षण ध्यान साधना का लाभ उठाया है।